फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की वादाखिलाफी का जवाब देगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी के खिलाफ जनता मूड बना चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएमलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि देश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी को जान चुकी है। सपा-बसपा के कार्यकर्ता आपस में मिलकर चुनाव में उतरे। गठबंधन से भाजपा की मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती ने कहा कि सपा-बसपा अपने बूथ को संभाल ले सूबे की एक भी सीट भाजपा नहीं जीत सकेगी। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी चुनावी मिशन में लग जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई। मौके पर रामयज्ञ पाल, अजीत सिंह क्षत्रिय, डबलू सिंह, धर्मेंद्र यादव, संतोष, मनोज यादव, कल्लू सिंह, रमेश यादव, नन्हेलाल महेंद्र यादव, विनोद कुमार, धर्मराज, रामशिरोमणि, राजेश गौतम, जिलाजीत पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें