ज्ञानपुर। जिले के बयावं स्थित पीएसवाई ईंट भट्ठा उद्योग के संचालक उमेश बिंद पुत्र रामरति बिंद और रामदीन यादव को बुधवार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने नोटिस भेजकर भट्ठा बंद करने का निर्देश दिया। दो फरवरी को की गई जांच में भट्ठा प्रदूषण और पर्यावरण का मानक तोड़ता मिला। बिना किसी प्रमाणपत्र के संचालन पर उसे बंद करने का निर्देश दिया गया था लेकिन अब तक वह चालू है। अपर मुख्य अधिकारी ने चेतावनी दिया कि अविलंब बंद न होने पर संचालकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।