सीतामढ़ी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। जाबांज पायलट अभिनंदन पाक की हिरासत में। पाक की नापाक हरकतों से लोगों का खून खौल रहा है। पायलट की रिहाई हर कोई चाहता है। उक्त बातें बृहस्पति वार को 1980 से 2000 तक वायुसेना में अपनी सेवा दे चुके सार्जेंट पद से रिटायर्ड डीघ गांव निवासी इन्द्रबहादुर सिंह ने कहीं।
कहा कि पाकिस्तान दुनिया का ऐसा देश है जिस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान पर पूरी ताकत के साथ हमला करने की आवश्यकता है। पायलट अभिनंदन की रिहाई हरहाल में होनी ही चाहिए। ऐसे देश से दोस्ती एवं भरोसा करना हमेशा घातक साबित होगा। दुश्मन को सबक सिखाने और आतंकवाद के समूल विनाश करने का बहुत ही अच्छा मौका है क्योंकि ऐसे ठोस निर्णयों के लिए मजबूत राजनीतिक ईच्छाशक्ति की जरूरत होती है भारतीय प्रधानमंत्री में है। उनका कहना रहा कि भारतीय वायुसेना ने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया लेकिन कायर पाकिस्तान हमारे सैन्य ठिकानों को टारगेट पर लिए हैं बावजूद इसके देश की रक्षा करने वाले भारत के जाबांजो ने विफल कर दिया। हमें पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में पुलवामा जैसी घटना को दोहराने वालों की रुह तक कांप जाय। भारतीय सेना दुनिया की जानी मानी सेना है। हम पहले मानवता का परिचय देते है जरूरत पड़े तो वह आज भी देश की सेवा के लिए खड़े हैं।