ज्ञानपुर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने नया फरमान जारी करते हुए मिड-डे मील खाने वाले नौनिहालों की हाजिरी लगाने का निर्देश ो दिया है।
शनिवार को फरमान का पालन कराने के लिए बीएसए अमित कुमार ने नियमित हस्ताक्षर कराने के लिए प्रारूप को सभी खंड शिक्षाधिकारियों, बीआरसी, एबीआरसी और संकुल को मुहैया करा दिया। बताया कि कक्षा एक और दो के नौनिहालों को वर्णमाला के अनुसार हस्ताक्षर का अभ्यास कराने और जिस नाम से छात्र-छात्राओं का पहला अक्षर शुरू होता है, उसका विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। साथ ही जो भी बच्चे अनुपस्थित होंगे उनके नाम के आगे लाल स्याही लगाकर विभाग को उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे न केवल अब मि ड-डे-मील के नाम पर हो रही धांधली और खानापूर्ति का सही लेखा-जोखा सामने रहेगा। नियम के पालन में लापरवाही और मनमानी बरतने वाले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रभारियों पर विभागीय कार्रवाई संभव होगी।