फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमोटेक्स फेयर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कालीन और फ्लोर कवरिंग का महाकुंभ डोमोटेक्स शुक्रवार को जर्मनी के हनोवर शहर में आरंभ हो गया। फेयर में भारत के 337 निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें से 162 कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के बैनर तले भागीदारी कर रहे हैं। फेयर में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन मदन लाल रैगर, कानसुलेट जनरल भारत सरकार ने किया।
सीईपीसी के अधिशासी निदेशक संजय कुमार ने जर्मनी से बताया कि जिस हाल नंबर 3 में भारतीय पवेलियन बना है उसमे भारतीयता संस्कृति साफ झलक रही है। पहले दिन से ही निर्यातकों में काफी उत्साह है तथा विजिटर भारतीय डिजाइनों, रंगामेजी और शिल्प कला से आकर्षित हैं। इस दौरान दुनियां भर से आए खरीदारों ने स्टाल पर भारतीय उत्पादों की जानकारी ली। बताया कि उद्घाटन के बाद कानसुलेट जनरल की अगुवाई में भारतीय कालीन उद्योग में बाल मजदूरी को लेकर फैले भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की गई। वार्ता में बीते दिनों जर्मन टीवी चैनल पर भारतीय कालीन उद्योग में बाल मजदूरी पर दिखाई गई डाक्यूमेंट्री का प्रतिवाद किया गया और स्पष्ट किया कि बीते तीन दशक में भारतीय कालीन उद्योग को पूरी बाल मजदूर मुक्त कराने के लिए कारगर उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि इसको लेकर भारत सरकार ने भी कड़े कदम उठाए और सख्त कानून लागू किए। जिसके चलते कालीन उद्योग बाल श्रमिकों से मुक्त हैं। प्रेस कांफ्रेेंस में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के निदेशक अरूण कुमार यादव, सीईपीसी चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा, सीईपीसी उपाध्यक्षद्वय सिद्धनाथ सिंह व उमर हमीद, परिषद के ईडी संजय कुमार, प्रशासनिक समिति के सदस्यगण उमेश गुप्ता, बोधराज मल्होत्रा, सतीश वाटल, हाजी फिरोज वजीरी, श्रीराम मौर्य, राजेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें