फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर जताया दुख, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूली वैन में बच्चों के झुलसने की घटना को लेकर राजनीतिक दलों ने भी संवेदना जताई। प्रबंधक और चालक पर कारवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञानपुर जिला अस्पताल में पहुंचे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा। भदोही विधायक रवींद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय समिति की बैठक छोड़कर दिल्ली से वाराणसी आए और बीएचयू में झुलसे बच्चों का कुशलक्षेम पूछी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने घटना को लेकर अफसोस जताया। प्रशासन से प्रबंधक, चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव और सपा नेता अजीत सिंह क्षत्रिय ने लापरवाह विभागों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने गए सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों संग बीएचयू में बात कर बच्चों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें