फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर डीएम से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय यादव महासभा की शनिवार को मर्दनपुर में हुई बैठक में खाद्यान्न वितरण में हो रही अनियमितता पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संदर्भ में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। महासभा के प्रदेश महासचिव रामधर यादव पंचू ने कहा कि हर कस्बे, गांव से कोटेदारों द्वारा निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिए जाने की खबरें आने के बाद भी जिलापूर्ति विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार खाद्य सुरक्षा का नारा देती फिर रही है। योजनाओं के सही क्रियान्वयन के दावे करती फिर रही है बावजूद इसके शासन प्रशासन अनियमितताओं की खबरों पर गंभीरता नहीं बरत रहा है। बैठक में डीएम का ध्यानाकर्षित करते हुए दुकानदारों द्वारा प्रति यूनिट राशन न देकर एक कार्ड पर 15 कीलो अनाज दिए जाने की बात कही। तय किया गया कि इस संबंध में मंगलवार को डीएम से मिल कर स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यदि आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। बैठक में जवाहिर लाल यादव, संतलाल यादव, रामचंद्र यादव, काशीनाथ यादव, भरतलाल यादव, रमेश चंद्र यादव, लालू प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें