फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 स्कूल के हेडमास्टर 14 को देंगे प्रेजेंटेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अरविंदो सोसायटी की ओर से नवाचार शिक्षा का प्रशिक्षण ले चुके जिले के 13 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक 14 जनवरी को बीआरसी ज्ञानपुर में नवाचार शिक्षा को लेकर प्रजेंटेशन देंगे। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों संग बैठक की। इसमें रोटहां, मतेथू, इब्राहिमपुर, घोसिया, गोधना और महदेपुर के शिक्षकों से नवाचार शिक्षा की फीडबैक लिया। निर्णया लिया गया कि दूसरे चरण में प्राथमिक विद्यालय चितईपुर, जोरई, नारायणपुर, डभका, महमदपुर और भदोही के स्कूलों को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर आरके सिंह, नितिन झा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें