फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम भरोसे ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन की व्यवस्था भगवान भरोसे है। जनरेटर और इन्वर्टर नहीं चलाए जाने से बिजली नहीं रहने पर टिकट के लिए यात्रियों को घंटों लाइन मृं लगकर इंतजार करना पड़ता है। वहीं पूरे स्टेशन परिसर में अंधेरा छा जाता है। रेलवे प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। शुक्रवार को बिजली चली जाने से काफी देर के इंतजार के बावजूद यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाया। इससे नागेंद्र सिंह, अवधेश तिवारी, रामजी शुक्ला, अखिलेश शर्मा, आमजम राईन, संतोष गोश्वामी समेत अन्य यात्रियों को लंबे समय तक लाइन में लगने के बावजूद निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस समस्या के बारे में पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक महानंदा ने बताया कि जनरेटर खराब होने के चलते यात्रियों को इस तरह की समस्याएं हो रहीं है। इस समस्या के बारे में विभाग के उच्चधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें