फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को लागूू कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी उनका आंदोलन चलता रहेगा। आरक्षण का वर्गीकरण करने और सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को कैबिनेट में स्वीकृत कराकर तत्काल लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों को साथ लेकर देश और प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाई लेकिन उनके हित को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश महा सचिव राहुलदेव रावत ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगो को ध्यान नहीं देगी तब तक पार्टी क आंदोलन चलेगा। जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर ने सरकार पर सौतेला व्यावहार का आरोप लगाते हुए कहा की वह नागरिकों के अधिकारों का हनन बर्दास्त नहीं करेंगे। मौके पर प्रवीण दीक्षित, रामलाल गौतम, जगदीश दूबे, जयप्रकाश श्रीवास्तव, गीता देवी, सुमन रावत, जवाहरलाल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें