गोपीगंज। चौकी प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। गिराईं गांव में करंट से झुलसे बिजली मिस्त्री की मौत की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। घायल चौकी प्रभारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।