फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मघुमेह के खात्मे के लिए पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को विश्व मधुमेह दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमर उजाला फाउंडेशन, विश्व मधुमेह फाउंडेशन, महावीर शिक्षण संस्थान और जैन हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानपुर में रैली (डायबिटीज वॉक) निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के इंद्रावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से डायबिटीज वॉक में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पशु अस्पताल तक भ्रमण कर लोगों को मधुमेह के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इस बीमारी के बाद मनुष्य के शरीर में कई बीमारियां आसानी से घर बना लेती हैं। आधुनिक समय में दूषित खान-पान, अनियमित दिनचर्या और आराम परस्त जीवन शैली त्यागकर इस बीमारी से काफी हद तक निपटा जा सकता है। रैली में शामिल छात्राएं और छात्र हाथों में जागरूकता के स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लेकर चल रहे थे। इसमें विश्व डायबिटीज फाउंडेशन एवं महावीर शिक्षण संस्थान कानपुर के अमरनाथ के अलावा विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक दुबे, प्रधानाचार्य भारतभूषण भारती, विनय मालवीय, जयनाथ, सुजाता, सूरज मौर्य, रंजीत कुमार, संदीप विश्वकर्मा, अरविंद यादव, राजेश मौर्य आदि मौजूद थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल से रैली निकालकर लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। इसमें डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में बड़ी संख्या में केएनपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली को सीएमओ डॉ. एसएम सहाय और सीएमएस डॉ. डीबी प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि देश में सात करोड़ लोग इस समय मधुमेह से पीड़ित हैं। साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर मधुमेह जांच शिविर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें