ज्ञानपुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी एक युवक दुर्गापूजा के दौरान आग के साथ करतब दिखाते समय गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गोपीगंज क्षेत्र के मदनपुर में दुर्गापूजा पंडाल लगा हुआ है। मंगलवार को पूजा आरती के बाद पप्पू (18) पुत्र लल्लन प्रसाद ने जागरण के दौरान अलग अंदाज में डांस करने की इच्छा जाहिर की। कहा कि वह जलती आग पर डांस करना चाहता हैं। इस पर वह केरोसीन में कपड़ा भिगोकर उसे दोनों पैर में बांधकर जलाने के बाद डांस करने लगे। इस दौरान उनके पैंट ने आग पकड़ ली। पैर झुलसने से वह गंभीर रूप से झुुलसकर घायल हो गया। आनन फानन में उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया है।