फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिथि बीतने के बाद भी नहीं भेजी गड्ढायुक्त सड़कों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिकाओं को न विकास कार्यों की फिक्र है न शासन के आदेश की परवाह। प्रदेश सरकार ने नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाकर 15 अक्तूबर रिपोर्ट मांगी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न तो सड़कें गड्ढायुक्त कराई गईं और न शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई। प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से नगर की गड्ढायुक्त गली और सड़क की सूची मांगी थी। निर्देश दिया गया था कि धन जारी करा कर 15 अक्टूबर तक नगर की सारी सड़कों को गड्ढामुक्त करा लिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न तो सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं और न ही शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई। पूर्व सभासद अनीस अख्तर और बिंदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा को पूरा न होने देने में कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नगर की मुख्य सड़क छोटी त्रिमुहानी से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक अंजही मुहाल की सड़क इतनी खराब हालत में है कि राहगीर उस रास्ते से गुजरना नहीं चाहते। नगर प्रशासन किन कारणों से उसका उद्धार नहीं कर रहा है, यह समझ से परे है। ज्ञानपुर रोड से सोनिया तालाब होते हुए जीटी रोड से मिलने वाली सड़क की दशा बेहद खराब है। वार्ड के सभासद संदीप गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की बैठक में एवं सांसद के द्वारा प्रस्ताव भेजने के बाद भी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें