फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना से 15 हजार को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जिले में गत तीन वर्षो में साढ़े पांच हजार लाभार्थियों को करीब 28 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इससे 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार सृजित हुआ, हालांकि 35 हजार से अधिक बेरोजगारों के सापेक्ष काफी कम है। बढ़ती जनसंख्या और रोजगार की कमी के चलते बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन के लिए 2015 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लागू किया। योजना में चाय, पान, पकौड़ी की दुकान से लेकर किराना आदि के लिए 50 हजार से लेकर पांच लाख तक का ऋण दिया गया। इसमें लाभार्थिर्यों से कम ब्याज दर तय किया गया। बैंक के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो तीन वित्तीय वर्ष में जिले के 5500 लाभार्थियों को करीब 28 करोड़ ऋण वितरित किया गया। 2018-19 में 3900 के सापेक्ष अब तक 1596 को मुद्रा लोन का लाभ दिया गया। इसी तरह जिला उद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन के माध्यम से तीन वर्षो में 53 लोगों को छोटे-छोटे उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए बैंको से ऋण दिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में चार लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया जबकि मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन में 108 आवेदन के सापेक्ष 15 का ऋण स्वीकृत हुआ। इसमें आठ ने उद्योग धंधे भी स्थापित कर चुके हैं। मुद्रा लोन और योजनाओं के माध्यम से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें