ज्ञानपुर। क्षेत्र के श्री राजकिशोर पाठक मेमोरियल विद्यालय में मंगलवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीण स्वारोजगार प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर राम गोपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अपने पैर पर खड़े होने के लिए वित्तीय जानकारी बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने बैंक की योजनाओं, खातों के संबंध में, एटीएम की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक उपेंद्र कुमार पाठक और प्रधानाचार्या नीलम मौजूद रहीं।