फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। जिला उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को जिले की जर्जर सड़कों का मुद्दा छाया रहा। जर्जर होकर यातायात के लिए मुश्किलों का सबब बनीं सड़कों की समस्या पर व्यापारियों ने चिंता जताई। कहा कि सड़कों के जरिए ही औद्योगिक विकास की राह खुलती है। इस पर जिलाधिकारी ने समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
उद्योग बंधु की बैठक बुधवार की शाम मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में मामले बार-बार न आएं, इसका अधिकारी ध्यान रखें। कहा कि शासन ने उद्योग बंधु की बैठकों को इसलिए अनिवार्य किया है ताकि व्यापारियों अथवा उद्यमियों की शिकायतों का निदान प्राथमिकता से हो। उन्होंने कई सड़कों को ठीक कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने बारी बारी से एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की। लोगों की पुरानी शिकायत है कि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ऑनलाइन अनापत्ति सहमति प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता। कैलाश बरनवाल ने जीटी रोड माधोसिंह से खमरिया की सड़क की बदहाली की बात कही। शिवसागर तिवारी ने भदोही-जौनपुर सीमा पर वरुणा पुल की खस्ताहाली की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। एकमा अध्यक्ष ओएन मिश्र ने कठौता से फूलबंद तक दो किमी तक अत्यंत जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग रखी। इस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी। मिठाई लाल दूबे के पूर्व में उठाए गए कालीन भवन से धौरहरा पुलिस चौकी के पश्चिमी पटरी को इंटरलाकिंग कराने पर भी चर्चा हुई। हाजी अब्दुल हादी ने नगर पालिका के सामने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से जा रही सड़क को ठीक कराने के साथ साथ अतिक्रमण से हो रही दिक्कत की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में पीयूष बरनवाल ने विभिन्न बैंकों के मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायत की तो एकमा के मानद सचिव हाजी शाहिद हुसैन ने भदोही और नईबाजार में कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना की बात उठाई। बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, ओएन मिश्र, अब्दुल सत्तार, अब्दुल बारी अंसारी, आलोक बरानवाल, गुलामन अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, शाहिद जमाल, सैय्याज अंसारी, सुजीत जायसवाल, एसडीएम यमुनाधर चौहान, चंद्रप्रकाश वर्मा जिला प्रदूषण, एक्सईन विद्युत राम कुमार व अमर सिंह, एलडीएम अमिताभ सेन गुप्ता, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, ईओ पूर्णिमा आदि उपस्थित रहे।
--
प्रक्रिया में है, रिजल्ट दिखेगा
वर्तमान में सबसे गर्म मुद्दा भदोही नगर के आनंद नगर गजिया में ठप पड़े रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की बात एजेंडा में न होना चर्चा का विषय रहा। कुछ लोगों ने बैठक के बाद कहा कि जो असल मुद्दे हैं उन पर कोई ध्यान नहीं देता। कई ऐसे मुद्दे भी बैठक में उठाए गए जिन पर बाद में भी चर्चा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस को लेकर सपा नेता आंदोलित हैं। यह बात एजेंडा भले नहीं था लेकिन एकमा कार्यकारिणी सदस्य शाहिद अंसारी ने डीएम से सवाल किया कि इस पर भी दो शब्द बोल दें तो डीएम ने कहा कि निर्माण शुरू कराने की बात प्रक्रिया में है। उस पर काम चल रहा है। आप को जल्द रिजल्ट दिखेगा।
विज्ञापन


टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का बोर्ड लगे
एकमा के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने भदोही को टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस घोषित किया है। आशा जताई कि इसके लाभ शीघ्र मिलने लगेंगे, लेकिन उससे भी पहले भदोही, गोपीगंज, खमरिया आदि में इस आशय के बोर्ड लगने चाहिए। कहा कि इसका फायदा यह होगा कि देश विदेश से यहां आने वाले लोगों को इसकी जानकारी हो सकेगी जिसका कालीन उद्यमियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें