फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहने करेंगी मतदान का बर्हिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित कबूतर नाथ मंदिर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा संघ संविदा कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। संगठन की महामंत्री विजेता सिंह ने कहा की आशाओं की मांग पर सरकार गंभीर नहीं है। वह आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ समझी जाती हैं। लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते वह खुद कमजोर और निराश्रित हो गईं हैं। उन्होंने कहा की अगर सरकार हमारा मानदेय नहीं बढ़ाएगी तो इसबार आशा कार्यकर्ता मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगी। बैठक में सुमन बरनवाल, गीता देवी, साजिदा बेगम, मीनू गुप्ता, सुमन तिवारी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें