फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक से बाइपास मार्ग पर लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भादों पूर्णिमा और मंगलवार का संयोग पड़ने से विंध्याचल धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर भदोही जिले में भी देखा गया। भीड़ बढ़ने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे धौरहरा से लेकर रजपुरा तक समूचा भदोही शहर जाम हो गया। रात भर जाम में हांफने के बाद दोपहर में यातायात सामान्य हो सका। तकरीबन 12 घंटे तक लगातार जाम से लोग बिलबिलाते रहे। मंगलवार को भाद्रपद महीने की पूर्णिमा भी थी। इसके चलते विंध्याचल धाम में दर्शन करने वालों की भीड़ बढ़ गई। विंध्य धाम में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सोमवार को आधी रात से जौनपुर, मिर्जापुर वाया भदोही बाईपास मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इससे धौरहरा से इंदिरा मिल होते हुए रजपुरा चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों के पहिए थम जाने से आम यात्रियों और हल्के वाहन स्वामियों की दुश्वारी भी बढ़ गई। मंगलवार को दिन के 12 बजे तक वाहनों की कतार सड़क पर लगी रही। पुलिस के वाहनों पर से रोक हटाने के बाद धीरे-धीरे यातायात आगे बढ़ना शुरू हुआ और यातायात सामान्य हुआ। बड़े वाहनों पर रोक लगने से धौरहरा पुलिस चौकी से लेकर विवेकानंद चौराहे और इंदिरा मिल चौराहे होते हुए रजपुरा तक रात से लेकर 11 बजे तक भीषण जाम रहा। मार्ग पर वाहन नहीं चल सके। इसमें छोटे और हल्के वाहन भी आकर फंस जा रहे थे। लोगों को भारी दुश्वारी हुई। सुबह 11 बजे के बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भदोही सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार और पूर्णिमा एक ही दिन पड़ने से विंध्याचल में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मिर्जापुर प्रशासन से वाहनों को यहीं पर रोक देने का निर्देश दिया गया था। इसके चलते रात 12 बजे से मिर्जापुर जा रहे वाहनों को रोक दिया गया था। बताया कि सुबह 11 बजे से वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें