ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से बच्चों को विज्ञान के प्रोजेक्ट बनाने के लिए कहा गया। 40 राजकीय स्कूलों से आए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को कार्यशाला के आयोजन के बारे में बताया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक राम प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने कहा कि बच्चों को विज्ञान की नई-नई तकनीकी के बारे में बताएं। समय-समय पर उसने प्रोजेक्ट बनवाकर उन्हें दक्ष करें। जिससे भविष्य में उन्हें विज्ञान की पढ़ाई में कोई कठिनाई न हो सके। नवाचार शिक्षा छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर होगी। इस मौके पर आरपी सिंह, हरिश्चंद्र यादव, ज्योति, सरोज गुप्ता, अबुल कलाम आदि रहे।