गोपीगंज। इलाहाबाद में अधिवक्ता को दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या की घटना को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जाहिर किया । गेराईं स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा की आध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बृहस्पतिवार को इलाहाबाद में हुए अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या पर रोष जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब समाज के प्रहरी अधिवक्ता की इलाहाबाद में सरेराह, दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर उमापति मिश्र, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, संजीव दूबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय,संजय दूबे, लवकुश मिश्र, श्रीधर मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।