फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित तिथि तक निर्माण कार्य कराएं पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें विशेष स्वच्छता पखवारा और ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में आवंटित शौचालय के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिक से अधिक राज मिस्त्री लगाकर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराएं। 29 जनवरी को प्रत्येक दशा में भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराएं। खंड विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी, तकनीकी अधिकारी प्रतिदिन विजिट कर कार्य की निगरानी करेंगे। साथ ही निर्धारित फार्मेट पर शौचालय निर्माण में लगे राज मिस्त्रियों की संख्या प्रतिदिन शाम पांच बजें उपलब्ध कराएं। शौचालय के फोटो सभ्य भदोही वाट्सएप ग्रुप पर डाले। कहा कि छह दिन में शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद 7वें दिन वेरिफिकेशन टीम से सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी। इस कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आरबी मौर्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें