ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में रविवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पोलियो को अभिशाप बताते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए पोलियो का पूरी तरह से उन्मूलन जरूरी है। उन्होंने समाज के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक से इस महामारी को समाप्त करने की दिशा में योगदान देने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह समेत जिलाप्रतिरक्षा अधिकारी और नोडल अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि अभियान के चलते रविवार को भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले थे। 285991 लक्ष्य के सापेक्ष 132031 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अब घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिला अस्पताल में अभियान के शुभारंभ के दौरान डॉ. सगीर हसन खान, मौलाना मो. नजीर आलम, शाह जफरूल यकीन, निसार अहमद, अकरम परवेज, इबराम अहमद, मो. इलियास, मो. इकरामुल हक, अनीस अख्तर, रजा हसन खान, परवेज आलम, मो. युनुस, मो. इस्लाम, इरशाद हसन खान, मो. रहमतुल्लाह आदि लोग मौजूद राहे।