भदोही। महिला ऑगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर संघ का आंदोलन 8 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को भदोही परियोजना पर आंदोलन के 61वें दिन धरना के दौरान संघ के जिला संरक्षक जय कुमार सिंह ने इसकी घोषणा की। कहा सरकार ने अपना किया वादा नहीं निभाया जिसके कारण संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहा है, आज धरना का 61 वा दिन था। बताया कि यह निर्णय विधान-सभा व विधान- परिषद के सम्मानित सदस्यों तथा हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई के दृष्टिगत उठाया गया है। आज के धरना में परियोजना अध्यक्ष अंगीता मौर्या, रेखा मौर्या, शकुन्तला दूबे, अन्जना मौर्या, सुदामा देवी, नीलम सिंह, सुदामा देवी, पार्वती दूबे आदि उपस्थित रहीं।