ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के भमौरा गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोटा आवंटन की खुली बैठक मनमाने ढंग से कराने का आरोप लगाया। पत्रक में कहा कि गांव में कोटे की दुकान के आवंटन के लिए मानकों का पालन नहीं किया गया। बिना सूचना प्रसारित किए बैठक करा ली गई। मांग की कि सक्षम अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में खुली बैठक कराई जाए। पत्रक देने वालों में अजय कुमार, धर्मराज यादव, इरफान अली, खुशनसीब, ममता, पिंकी आदि रहे। उधर ग्राम प्रधान उमा देवी ने कहा कि कोटा आवंटन के लिए गांव में कराई गई खुली बैठक तय नियमों के मुताबिक कराई गई। अधिकारी और पुलिस भी मौजूद थी। कुछ लोग ईर्ष्या वश शिकायत कर रहे हैं।