फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रजपूरा औराई रोड स्थित मोबाईल शाप का ताला और कुंडी तोड़ कर बीती रात अज्ञात चोर लगभग 2 लाख रुपयों के मोबाइल, लैपटाप और नगदी उठा ले गए। भुक्तभोगी दूकानदार को घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह हुई जब वह दूकान खोलने पहुंचा। चोर दो ताले तोड़कर दूकान में पहुंचे थे। इस आशय की तहरीर पर रजपूरा चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने मौका मुआयना किया। रजपूरा मोहल्ले में अनुराग यादव का घर है। औराई रोड पर उन्होंने मोबाइल दूकान खोल रखी है जिसमे मोबाइल एसेसरीज और मोबाइल बेचते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह वे दूकान में ताला लगाकर रात घर पर सोने के लिए चले गए थे। चैन की नींद सोकर सुबह साढ़े 9 बजे दूकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उसके अंदर गए तो एक और दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। देखने में लग रहा था कि हथौड़ी और छेनी के प्रयोग से ताला तोड़ा गया था। बताया कि दूकान में जाकर देखा तो 10 कीमती मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 1 लाख, एक निजी लैपटाप जिसकी कीमत 40 हजार, हार्डडिस्क के अलावा 25 हजार रुपये नगद कैशबाक्स से गायब थे। उन्होंने फौरन इसकी लिखित तहरीर रजपूरा पुलिस चौकी में दी। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने मौके पर जाकर छानबीन की। लेकिन खास हांथ नहीं लगा। खास बात यह है कि दूकान खुले अभी छह माह भी नहीं हुए हैं। इस बावत चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें