फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी में सामूहिक विवाहोत्सव, रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। धार्मिक नगरी सीतामढ़ी में सामूहिक विवाहोत्सव आठ फरवरी को होगा। इसके लिए तैयारियों शुरू हो गईं हैं। मंदिर कार्यालय में पंजीकरण भी शुरू हो गया है। श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में सामूहिक विवाहोत्सव की तिथि घोषित कर दी गई है। ट्रस्ट के अनुसार सामूहिक विवाहोत्सव नए वर्ष में आगामी आठ फरवरी को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी उद्योगपति पंडित सत्यनारायण प्रकाश पुंज ने तिथि की घोषणा करते हुए 30 गरीब परिवार की कन्याओं की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सामूहिक विवाहोत्सव में भदोही जनपद सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के जोड़े भी शामिल हो सकते हैं। ट्रस्ट के नियमानुसार लड़की की उम्र 18 वर्ष हो और वह कम से कम आठवीं तक पढ़ी हो। इसी तरह लड़के की उम्र 21 वर्ष होने के साथ उसका हाईस्कूल पास होना जरूरी है। ज्ञात हो कि धार्मिक संस्था की ओर से बीते 15 वर्षों से गरीब परिवार की लड़कियों की शादी ट्रस्ट पूरे शानो-शौकत से कराता आ रहा है। विवाह के बाद नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सारा सामान भी उपहार स्वरूप प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें