लालानगर। दिवाली के मौके पर गोपीगंज समेत क्षेत्र के सभी बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। लेकिन, विभाग जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। गोपीगंज, लालानगर, अमवां की कई मिठाई की दूकानों में मिठाई में आलू, मैदा, अरारोट की मिलावट की जा रही है। यही नहीं त्योहार के दौरान मिठाइयों की खपत को देखते हुए मिठाइयों में विभिन्न प्रकार के हानिकारक केमिकल भी मिलाए जा रहे हैं। मिलावट से अनजान ग्राहक इन मिठाइयों को खरीद रहे हैं। बताने की जरूरत नहीं कि मिलावटी मिठाई लोगों की सेहत के लिए कितनी खतरनाक है। खाद्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। इनकों लोगों के स्वास्थ्य से कुछ लेना देना नहीं है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।