फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम की टीम धमकी

विज्ञापन
एनआरएचएम की टीम धमकी
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए नवंबर में केंद्र की सेंट्रल रिव्यू टीम के आगमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की टोह लेने के लिए लखनऊ से एनआरएचएम की दो टीमें मंगलवार को जिले में धमक पड़ीं। दोनों टीमें चार दिनों तक रहकर जिले के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगी। पहले दिन मंगलवार को टीम जिला अस्पताल में पहुंची तो खलबली मच गई।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था और मानदेय भुगतान आदि से संबंधित बिंदुओं को खंगाला गया। टीम का मकसद स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी का मूल्यांकन करना था। गौरतलब है कि आगामी नवंबर में जिले में सेंट्रल रिव्यू टीम भ्रमण करेगी। इसी के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का आकलन करने के लिए राज्य स्तरीय टीम स्वास्थ्य निदेशालय से ज्ञानपुर जिला अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम जिले में चार दिनों तक रहकर जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं का हालचाल लेगी। हालांकि टीम के सदस्यों ने गोपनीय ढंग से जांच-पड़ताल की और मीडिया को भी इससे दूर रखा गया। दो टीमों में स्वास्थ्य निदेशालय के तकरीबन नौ अधिकारी पहुंचे हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि एनआरएचएम डिपार्टमेंट की टीम तीन-चार दिनों तक रहकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें