ज्ञानपुर। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को बीआरसी ज्ञानपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल आधा दर्जन से अधिक स्कूल के बच्चों ने लोगों से पांच साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ज्ञानपुर नगर में भ्रमण करते हुए बीआरसी आकर समाप्त हुई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।