फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का सुराग न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। क्षेत्र के मई हरदोपट्टी गांव निवासी लापता छात्र का सुराग तीसरे दिन भी नहीं लगने पर बृहस्पतिवार को घरवाले उग्र हो गए। नाराज घरवाले स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से छात्र के लापता होने का आरोप लगाते हुए स्कूल के सामने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे घरवालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौरी थानाक्षेत्र के मई हरदोपट्टी गांव निवासी उमाशंकर सरोज का पुत्र अरुण वाराणसी के कपसेठी स्थित चंद्रप्रभा पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। परिवारवालों का कहना है कि अरुण मंगलवार की सुबह स्कूल की बस से स्कूल गया लेकिन वह घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद घरवालों ने बुधवार को कपसेठी थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी छात्र का पता न चलने पर नाराज परिवारवालों के साथ ग्रामीणों ने स्कूल पर हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, स्कूल के मैनेजर अजीत सिंह का कहना है कि स्कूल प्रबंधन पर आरोप बेबुनियाद हैं। छात्र ने इसी वर्ष जुलाई में प्रवेश लिया था। इसके पूर्व, वह हैदराबाद में पढ़ता था। पता चला है कि मंगलवार को वह बिना ड्रेस पहने स्कूल आया था और बस से उतरने के बाद तुरंत गेट से बाहर निकल गया। इसके बाद, उसका पता नहीं चल पाया। विद्यालय का छात्र होने के कारण हम सभी उसके लिए चिंतित हैं। उधर, कपसेठी थानाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। छात्र का पता लगाने में पुलिस अपने स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें