फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका इंटर कॉलेज में लगेंगे सोलर वाटर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/कौलापुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शनिवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज और ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में छात्राओं की सुविधाओं के लिए जनरेटर, सोलर वाटर पंप और शौचालय देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव गोपीगंज स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पहुंचीं। यहां पर खराब पंखे और बिजली आपूर्ति की शिकायत छात्राओं ने की। उन्होंने स्कूल में नए पंखे, पेयजल के लिए सोलर वाटर पंप और जनरेटर लगवाने का निर्देश दिया। ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में करीब आठ सौ छात्राओं की सुविधा के लिए एक सोलर वाटर पंप, शौचालय और टाटपट्टी की व्यवस्था माह भर के अंदर करने का निर्देश जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को दिया। सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय की मान्यता न होने से पढ़ाई न होने की शिकायत छात्राओं ने की। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिया कि मान्यता की फाइल बनवाकर उन्हें दिलवाएं। इससे एक माह के अंदर संबंधित विषय की मान्यता दिलवा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें