ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 20 जून से टोकन वितरण शुरू हो जाएगा। टोकन वितरण के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कालेज में बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया जाएगा। कालेज में टोकन वितरण 20 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक चलेगा। टोकन लेकर अभ्यर्थियों को कालेज के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटकेएनपीजीडॉटइन या केएनजीपीजीसीएडीएमआईएसएसआईओएनडॉटइन पर आवेदन करना है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. घनश्याम मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल शुल्क डेविड कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा होगा।