गोपीगंज। थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चिरौजीपुर ग्राम में जमीन के विवाद में मारपीट में सुनीता देवी (37) सिद्धू घायल हो गई। वहीं तिलंगा ग्राम में भी जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में शनि दुबे (23) घायल हो गया। जबकि लोहरा खास ग्राम में मारपीट में श्यामधर (28) घायल हो गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।