फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को जगह-जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। राहुल गांधी को देश के युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया गया। जन्मदिन की खुशी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जशभन मनाया। दुर्गागंज तिराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन केक काटकर उत्साह से मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें एकजुट होना होगा। देश-प्रदेश में अराजकता, अव्यवस्था का माहौल है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार झूठी उपलब्धी के नाम से मुंह पीटकर लाल कर रही है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. धीरेंद्र पांडेय, संगठन मंत्री देवेंद्रनाथ दुबे, जिला पंचायत सदस्य सुरे शचंद्र मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, सुरेश प्रकाश तिवारी, लक्ष्मीकांत, सत्यम, धर्मेद्र, पंचलाल आदि रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, गेराई स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल जी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, जो देश की दशा और दिशा तय करता है। संकल्प दिवस के रूप में जन्मदिन मनाकर किसानों, युवाओं, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उमापति, जगदीश, सुरेशचंद उपाध्याय, सिद्धार्थ मिश्र, गुलजारी लाल, आशुतोष, मसूद आलम, मृत्युंजय, रामधनी, अवधेश, लवकुश मिश्र, ओम प्रकाश, परवेज हाशमी, परवेज अली, अनुपम, ईसा, हमजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें