ज्ञानपुर। जिले में आगामी विभिन्न पर्वों के मद्देनजर धारा 144 प्रभावी कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिलाल यादव ने पत्र जाराी कर इसको प्रभावी ढंग से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा, राष्ट्रीय रामायण मेला, रमजान माह का अंतिम शुक्रवार, ईद जैसे पर्वों के मद्देनजर शांतिभंग का अंदेशा होता है। जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया।