फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई चौराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। चौराहे पर रोडवेज के सामने यात्रियों के बैठने के लिए सोमवार को छायादार यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह की ओर से बनवाए गए इस प्रतीक्षालय में दूर-दराज से आने वाले यात्री विश्राम कर सकते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सांसद की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चौराहे के चारों ओर सभी सड़कों पर इस तरह के यात्री प्रतीक्षालय बनवाने की मांग की। बता दें कि इस चौराहे से मां विंध्यवासिनी धाम के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आवागमन करते हैं। यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण अब तक यात्री कड़ी धूप में भी इधर-उधर खड़े रहने को विवश थे। औराई सेक्टर इंचार्ज मोहन सिंह, राजेंद्र प्रसाद दुबे, मंगरू शुक्ला, दिनेश दुबे, श्याम मिश्रा, मोहन शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, राम अशीष मिश्र, विकास दुबे, रमेश दुबे आदि ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें