फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री शेड से प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। नगर में दो दिन पूर्व सांसद विरेंद्र सिंह द्वारा लगवाए गए यात्री शेड में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बीती रात अराजक तत्वों ने फाड़ दी। यात्री शेड के आस पास लगे भाजपा के पोस्टर और बैनर भी अपनी जगह से गायब थे। सुबह इसकी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। इस संबंध में पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता की ओर से कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने बताया कि सांसद जी जगह जगह यात्रियों के बैठने के लिए शेड बनवा रहे हैं। इन शेडों का लाभ किसी धर्म विशेष के लोगों को नहीं बल्कि हर किसी को मिलेगा। शेड को बने अभी दो दिन ही हुए हैं कि सोमवार को सुबह देखा गया कि शेड के अंदर लगे प्रधानमंत्री और सांसद की फोटो उखाड़ कर गायब कर दी गई है। बताया कि शेड के आसपास जो पोस्टर और बैनर लगे थे वह भी अपनी जगह पर नहीं है। उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर में रोष व्याप्त है। हालांकि इसकी जानकारी होते ही माहौल बिगड़ने के डर से सीओ परमहंस मिश्र, शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। इस बारे में सीओ ने बताया कि अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। त्योहारी मौके पर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नगर के संभ्रांत लोगों से शहर में अमन चैन कायम रखने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें