फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 4.16 करोड़ से दुरुस्त होंगी 21 सड़कें, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र की 21 सड़कों की तस्वीर बदलेगी। जर्जर एवं बदहाल हो चुकीं इन सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए चार करोड़ 16 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द ही निविदा जारी करने और निर्माण शुरू कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। सभी सड़कें 500 मीटर से लेकर लगभग ढाई किमी तक लंबी हैं। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर ऐसी सड़कें चिह्नित कर प्रस्तावित की जाती हैं। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे के प्रस्ताव पर ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र की 21 सड़कों को स्वीकृति मिली है। इससे इन सड़कों के बेहतर होने की उम्मीद जग गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़कों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर : ओझापुर-हरिजन बस्ती मार्ग, कुसौली-रायबस्ती मार्ग, केवलापुर-सेमराध मार्ग से इनारगांव मार्ग, खानापुर बिंद बस्ती संपर्क मार्ग, हरदेवपुर से होते हुए चकमांधाता मार्ग, वैदा पाली से भोगतपट्टी मार्ग, गोपीगंज से तिलंगा मार्ग, जंगीगंज धनतुलसी से इटहरा उपरवार मार्ग, अनुसूचित बस्ती मार्ग, ब्राह्मण बस्ती मार्ग, बिरनई मार्ग, ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग से वीरभद्रपट्टी मार्ग, जीटी रोड से गिराईं मार्ग, राजपूत ढाबा से मदनपुर मार्ग, जीटी रोड से कलनुआं मार्ग, नजरपुर से सरायरुद्दी-अकोढ़ा मार्ग, बसहीं हरिजन बस्ती मार्ग, नेवादा से रोही मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें