फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दीपावली पर 2.09 लाख लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलिंडर, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दो लाख नौ हजार 188 लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलिंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। मंगलवार को चित्रांगन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को अनुदान का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अंत्योदय वर्ग को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि दीपावली से पहले मुख्यमंत्री ने अनुदान की राशि भेजकर लाभार्थियों को उपहार दिया है।
निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना की। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में 42 गैस एजेंसियों के माध्यम से दो लाख नौ हजार 188 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए हैं। गैस रिफिल पर केंद्र सरकार की ओर से 359 रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 646 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की। कहा कि दीपावली पर कुम्हारों के बनाए दीये जलाएं और स्थानीय कारीगरों की बनाई लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का पूजन करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महिलाओं को अनुदान के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीएसओ सुनील कुमार, मोके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें