ज्ञानपुर/घोसिया। प्रदेश सरकार की ओर से कोटेदार आर्थिक सशक्तिकरण योजना का एमओयू जारी होते ही खाद्य एवं रसद विभाग भी चयन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण देना शुरु कर दिया है। बुधवार को औराई तहसील सभागार में 202 कोटेदारों को कॉमन सर्विस सेंटर के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ई-गर्वनेंस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुलदीप पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने के लिए कामन सर्विस सेंटर से जोड़ा जा रहा है। जिले में औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसील के सभी छह ब्लॉकों में 730 कोटेदारों में से 202 का चयन कॉमन सर्विस कामन सेंटर के लिए हुआ है। कोटेदार खाद्यान्न के लिए उपलब्ध ई-पास मशीनों से कामन सर्विस सेंटर से संबंधित कार्य कर सकेंगे। खाद्यान्न वितरण के बाद होने वाले कार्यों की निर्धारित पारिश्रमिक भी कोटेदार पाएंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, नरेश तिवारी, कार्तिकेय, आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार, विनोद विश्वकर्मा, संगीता यादव, ब्लाक डीघ, ज्ञानपुर सदर, औराई, अभोली, सुरियावां के 150 कोटेदार उपस्थित रहे।