फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 तक बन जाएगा राम मंदिर

Fri, 08 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा सहित 17 पक्षकारों से समझौते की बात चल रही है। इनमें से 15 ने सहमति दे दी है। बताया कि 2015 के अंत तक मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


 
 सीतामढ़ी के बनकट गांव में श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के सदस्य संतोष मिश्रा के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को आए  न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा, रामलला समिति, हिंदू महासभा सहित 17 पक्षों के बीच समझौते की बात हुई। मंदिर निर्माण को लेकर 80 फीसदी बात बन गई है।

सभी लोग अदालत का चक्कर छोड़कर शंाति से मामले का निपटारा चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए संत समाज पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्रक सौंप चुका है और सुलह-समझौते की बात से भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


ओवैशी बंधुआें के बयानों से जुड़े सवाल पर कहा कि दोनों राजनीति के मनचले हैं। उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। 

कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के बसाने के मसले पर कहा कि कश्मीर के असली निवासी वहां के विप्र पंडित हैं। उनको प्राथमिकता के आधार पर बसाया जाना चाहिए। भारत की खाकर भारत के खिलाफ बोलने वाले अलगाववादियों के खिलाफ सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें