फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से 10 लाख का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाल क्षेत्र के काजीपुर मोती मस्जिद के पास एक मकान में रविवार को सुबह 10 बजे आग लगने े 10 लाख रुपये के सामान जलकर रख हो गया। मकान में चल रहा बिस्किट-नमकीन की थोक दुकान पूरी तरह जल गई। रिहायशी हिस्से को भी आग से भारी क्षति हुई है। मकान में रह रहे लोगों को पीछे के हिस्से के किसी तरह निकाल कर बचाया गया। आग से पक्के मकान की दीवारें दरक गईं। टीनशेड नष्ट हो गया। मौके पर बड़ी मुश्किल से दमकल कर्मी पहुंचे, लेकिन इससे पहले वहां सब कुछ जल गया था।
थोक विक्रेता जमाल नासिर अंसारी ने बताया कि वे सुबह 10 बजे नईबाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वह नईबाजार पहुंचे तो मोबाइल पर आगलगी की सूचना मिली। वह तत्काल घर लौटे तब तक आग धधक चुकी थी। मोहल्ले के सैकड़ों लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे थे। आग की लपटें खिड़कियों से बाहर निकल रही थीं तथा प्रचंड गर्मी होने से आग की दहक राहत कार्य को बाधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि आगे के दो कमरों में एजेंसी के सामान रखे थे तथा पीछे रिहायशी हिस्सा था। बच्चे और घर के कुछ सदस्य मड़ियाहूं अपने ननिहाल गए थे। घटना के समय घर में मौजूद वृद्ध मां-बाप व आठ वर्षीय बेटी को लोगो ने मकान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से एजेंसी का कोई सामान नहीं बचा। इसके अलावा मोटर साइकिल, फ्रिज, कूलर व अन्य गृहस्थी के सामानों को भी जलाकर खाक कर दिया। नुकसान का आंकलन लगभग 10 लाख बताया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। राहत कार्य में जुटे लोग शार्ट सर्किट को कारण बता रहे थे। घटना की सूचना पर कोतवाल श्रीकांत राय के अलावा पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। एजेंसी संचालक के अनुसार दमकल शहर के अंदर होता तो शायद दमकल कर्मी समय पर पहुंचते और कुछ बचा पाते। घटना और हुए नुकसान के बारे में जान सुनकर लोग स्वामी के प्रति संवेदना जता रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें