फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्टलोग्राफी से छात्रों को कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को आईक्यूसी के तहत भौतिक विज्ञान विभाग ने हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के सालिड स्टेट सेक्शन भौतिक विज्ञान के साथ मिलकर एक्सपेरिमेंटल क्रिस्टलोग्राफी विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भौतिक और रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों को एक्सपेरिमेंटल क्रिस्टलोग्राफी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने किया। इस दौरान प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने कहा कि कॉलेज में इस तरह की कार्यशाला हमेशा होते रहना चाहिए ताकि विद्यार्थी बेहतर जानकारी हासिल कर सकें। हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से आए डॉ. मोहम्मद अबू शाज ने एक्सरे क्रिस्टलोग्राफी का उपयोग हम किस्टल की संरचना कैसे ज्ञात करते हैं इस बारे में बताया। हाइड्रोजन ऊर्जा केंद्र, भौतिक विभाग हिंदू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. टीपी यादव ने सतह क्रिस्टलोग्राफी एवं क्रिस्टल संरक्षना पर अपना व्याख्यान किया। रसायन विभाग की डा. मधु तिवारी ने क्रिस्टल को किस तरह बनाया जाता है इसपर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष भौतिक विभाग डा. एके कुशवाहा ने अतिथियों व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर अंकिता उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव, डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. रमेशचंद्र यादव, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. रत्नेश सोनी, डॉ. मनीषा, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. मनोज विश्वकर्मा, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. अविनाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें