फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिकायतें प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह बुधवार को गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई में आई थी। महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

जन सुनवाई में एक दिव्यांग महिला प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची। उसका आरोप था कि एक मनबढ़ उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। शिकायत करने पर आए दिन धमकी देता है। आयोग की सदस्य ने महिला हेल्पलाइन की मदद से संबंधित थाने से बात कर मनबढ़ पर ठोस कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, महिला हेल्पलाइन के प्रभारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं के प्रकरण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व में लंबित प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के लिए कहा। चेतावनी दिया कि ऐसा न होने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि दिव्यांग महिला के पति का श्रम रोजगार का कार्ड बनवाने में मदद करें। कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाओं को योजनाओं का अधिक लाभ मिले। महिलाओं को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। मौके पर सदर तहसीलदार देवेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना श्रीवास्तव, महिला थाने की थानाध्यक्ष शोभा पांडेय, रेनू पांडेय, महेंद्र कुमार आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें