फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के खिलाफ बनाया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच का विवाद मंगलवार को सतह पर आ गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जहां जिलाध्यक्ष को संगठन से हटाने की घोषणा की, वहीं जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाकर हटाने का निर्णय ेलिया। सभी ने सर्वसम्मति से मुन्ना पांडेय के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजने का निर्णय लिया।
ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सर्व सम्मति से निर्णय लिया जाता है। संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को ही हटाने का अधिकार होता है। कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिए संगठन को कमजोर करना चाहते हैं। संगठन सभी प्रधानों की हित की बात करता है न कि केवल एक प्रधान की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा कि धर्मेंद्र मिश्र ही अध्यक्ष रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए प्रधान मुन्ना पांडेय का नाम प्रस्तावित कर भेजा जाएगा। इस मौके पर जगदंबा प्रसाद शुक्ला, चंद्रशेखर यादव, रमेश यादव, अमरजीत यादव, अमर बहादुर सिंह, आलोक सिंह, अरुण पाल, सुशील तिवारी, अलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि संगठन में निष्क्रियता के चलते जिलाध्यक्ष धर्र्मेंद्र मिश्र को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर औराई ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष रहेंगे। उनके सहयोग के लिए प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे को लगाया गया है।उन्होंने का कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव सिर्फ ढकोसला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें