फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ लामबंद हुये ग्रामीण,सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
्ञानपुर। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा चकमांधाता ग्राम प्रधान के खिलाफ लामबंद होकर ग्रामीणों ने शपथ पत्र के साथ शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा है। जहां मामले की गंभीरता को देखकर अधिकारी ने एक सप्ताह में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप मढ़ा कि वर्ष 2016 से अब तक ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, मनरेगा आदि में लाखों रुपये की हेराफेरी कर सरकारी धन की बंदरबांट ग्राम विकास अधिकारी के सहयोग से कर लिया गया है। आवास, शौचालय के नाम पर अपात्रों का चयन और मनरेगा मजदूरी में बैंक मित्रों के जरिये फर्जी भुगतान कराकर लाभार्थियों को दौड़ाया जा रहा है। ग्रामसभा में कोई भी विकास कार्य परवान न चढ़ने से नाराजगी व्याप्त है। चेतावनी दी गई कि यदि जांच कराकर ग्राम प्रधान को बर्खास्त न कराया जा सका तो सीएम दरबार में भी दस्तक दी जायेगी। इस मौके पर सूर्यमणि शुक्ला, रोहित, रामचंद्र, विजय कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें