फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से छह गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय से सटे चकटोडर गांव में स्थापित पेयजल समूह योजना का पंप एक महीने से बंद है। इसके चलते इस इकाई से जुड़े छह गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में पानी के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग के अधिकारी तकनीकी खराबी के कारण पंप बंद होने की बात कह रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जलनिगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जलापूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

लाख कोशिश के बावजूद पेयजल समूह योजना की व्यवस्था पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। लापरवाही के चलते आए दिन गांवों में पानी की आपूर्ति महीनों तक बाधित रहती है। दो महीने पहले काफी प्रयास के बाद शुरू हुआ चकटोडर पेयजल इकाई का पंप एक महीने में ही दगा दे गया। इससे चकटोडर के अलावा भुड़की, भिदिउरा, चकवां, मवैया हरदोपट्टी, वेदपुर आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इन गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जल निगम में शिकायत करने पर वह तकनीकी खराबी की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इसके चलते पेयजल समूूह योजना से जुड़े गांवों में महीनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। पीने के शुद्ध जल के लिए ग्रामीणों को इधर से उधर भटकना पड़ता है। इसके बावजूद जलनिगम चेतने को तैयार नहीं है। लगातार शिकायत के बावजूद महीनेभर से पेयजल आपूर्ति शुरू नही होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों को गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने जलनिगम दफ्तर पर नारेबाजी जताते हुए प्रदर्शन किया। कहा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन पानी की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। इसके बाद जलनिगम के अधिकारी और डीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समूूह पेयजल योजना के पंप को शुरू करने की मांग की। कहा कि जिला प्रशासन और जलनिगम ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीण विशाल आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जलनिगम के अधिकारी राम विहारी ने तकनीकी खराबी के बारे में साफ-साफ कुछ भी बताने से इंकार किया। प्रदर्शनकारियों में जयशंकर तिवारी, ओम तिवारी, नितेश तिवारी, दीपक विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, शशि कुमार, अर्पित अभिषेक, दीपक, मनीष, रत्नेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें