फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के डर से दबाव न डालने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात में परीक्षा पर चर्चा 2.0 को इंटरनेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा के समय तनाव से मुक्त रहकर ही अपने लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। साथ ही अभिभावकों को अपने सपने को बच्चों पर न थोपने की सलाह दी। कहा कि बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं देना चाहिए। दबाव से बच्चे बिखर जाते हैं। कहा कि परीक्षा में असफल होने पर भी प्रोत्साहित करें न की समाज के डर से उन पर दबाव डालें। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग के डॉ. अमित गोयल, अभिमन्यु यादव और डॉ. मधु तिवारी की ओर से की ग ई। कार्यक्रम में मन की बात संपन्न होने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य पीएन डोंगरे ने प्रधानमंत्री के मन की बात में दी गई इस सिख पर अमल करने की सलाह दी। इस दौरान डॉ.आलोक रंजन सिंह यादव, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. प्रीती कुमारी, डॉ. नवीन कुमार समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें