सु्िरयावां। घनश्याम दुबे महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस का शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश के मार्गदर्शन में स्व्यंसेवकों ने ब्रह्म मुहुर्त में योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग से हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। योग करने से हमारे शरीर को कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके बाद कार्यस्थल कुसौड़ा गांव की विभिन्न बस्तियों में साफ-सफाई की गई। साथ ही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधान सुमन श्रीवास्तव ने शिविरार्थियों को बताया कि महिलाएं समाज को ही नहीं बल्कि पूरे देश को बदल सकती हैं। बस उनकों अवसर मिलना चाहिए। विद्यासागर ने कहा कि जिस देश में नारी को सम्मान मिलता है, वह देश आगे बढ़ता है। प्राचार्य डॉ. संजय पांडेय ने भी महिला सशक्तीकरण पर विचार रखते हुए कहा कि उन्हें कुरीतियां मिटानी होंगी। इस मौके पर देवेंद्र, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक, पंकज दुबे, संतोष दुबे, स्मृति, सोनी, संतोष, कृपा शंकर, जय शंकर, प्रमोद, संदीप, नीतू, झल्लू, चमेला, सरोजा आदि उपस्थित रहे।